Tuesday, March 4, 2014

जमशेदजी टाटा के जन्मदिवस पर देश को दिए उनके बहुमूल्य योगदान हेतु उन्हें हम सलाम करते हैं।



आज टाटा-ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्मदिन है। जमशेदजी टाटा उस उद्योगपति का नाम है, जिनसे पूरे विश्‍व को प्रेरणा मिली। उन्होंने ना सिर्फ शून्य से सृजन किया, बल्कि एक ऐसे औद्योगिक घराने की स्थापना भी की, जो वर्षों से व्यवसाय के साथ-साथ आम लोगों की जरूरतों का भी बराबरी पर ध्यान रखती आ रही है। अनेकों बार टाटा-गु्रप ने व्यावसायिक लाभ-हानि को दरकिनार कर देश की जरूरतों को समझा। अच्छा नमक देना हो या ट्रान्सपोर्टेशन हेतु सस्ते व्यावसायिक ट्रकों का निर्माण करना हो, देश की जरूरत है तो व्यावसायिक दृष्टिकोण की परवाह इस समूह ने कभी नहीं करी। और यही कारण है कि टाटा ना सिर्फ विश्‍व की सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरी, बल्कि उस ब्रांड ने लोगों के दिलों पर राज भी किया। सचमुच टाटा ब्रांड के बगैर आज के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। बस ऐसे महान जमशेदजी टाटा को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए हमें उनपर तथा ऐसा सपूत पैदा करने हेतु भारत पर गर्व हो रहा है।

      - दीप त्रिवेदी




No comments:

Post a Comment