विज्ञान
ने मनुष्य का जीवन बदल कर रख दिया यह सब जानते हैं। हम, बल्ब कब खोजा गया व हवाईजहाज
कब ढूंढ़ा गया, पूछते भी हैं। हमें मोबाइल की खोज व रेडियो की खोज का महत्व भी मालूम
है। परंतु वह सूत्र जिसने पूरा भौतिक-विज्ञान ही बदलकर रख दिया, उस बाबत बहुत कम लोग
जानते हैं। जी हां, मैं E= MC2 की बात कर रहा हूँ। यह एक सूत्र न होता,
तो शायद बहुत कुछ न होता। यह एक सूत्र न होता तो हम आज भी ब्रह्मांड के बारे में बहुत
ज्यादा न जान पाए होते। और यह जो चांद व मंगल के सपने देख रहे हैं, वे तो शायद यकीनी
तौर पर अस्तित्व में भी न आए होते। सो, आज का दिन निश्चित ही E= MC2 के
नाम है; क्योंकि आज ही के दिन यह सूत्र खोजा गया था। और जब सूत्र को याद करेंगे, तो
उसे खोजने वाले महान आइन्स्टाइन को सलाम किए बिना कैसे रहेंगे? सो, उन्हें भी सलाम!
- दीप त्रिवेदी
No comments:
Post a Comment