Monday, December 16, 2013

एलियन- म्यूजियम



बच्चे     - टीचर आज हमारे स्कूल की ट्रिप कहां जा रही है।
 मैडम    - एलियनों के भिन्न-भिन्न म्यूजियम देखने।
 बच्चे (चौंकते हुए) - क्या एलियनों के म्यूजियम हैं?
 मैडम    - हैं, और हजारों-लाखों की तादाद में है।

 उनमें उन महापुरुषों की मूर्तिंयां है
 जिन्होंने धरती के जीवन को हसीन बनाने के लिए
 प्रेम और सत्य के संदेश कहे।

 कायदे से तो उन्हें एलियन न मानकर
 उनके संदेश दिल में बसा लेने चाहिए थे
 परंतु उनकी बातें मनुष्य को खतरनाक जान पड़ी
 बस उन्हें भगवान का दर्जा देकर धरती-पार कर दिया गया।

 अब रह गई है उन एलियनों की मूर्तिंयां
 जो न तो गलत सोचने पर टोकती है और न सही बात कहती है
 और ज्ञान तो देती ही नहीं है।
 बच्चे- अ-रे-रे-रे..! यह तो मनुष्यजाति का बड़ा नुकसान हुआ।

No comments:

Post a Comment